Panch Parmeshwar Yojana in Hindi। पंच परमेश्वर योजना इन हिंदी, Download

आज हम आप को पंच परमेश्वर योजना की जानकारी प्रदान करेगे। पंच परमेश्वर योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गयी है। इस योजना के तहत राज्य के नागरिक पंचायत में किये गए कामों की जानकारी का पता लगा सकते हैं। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों की सुविधा के लिए पंचायत दर्पण पोर्टल को लॉन्च किया है।

सभी उम्मीदवार अपने किये गए कामों की जानकारी Panchayat Darpan Portal की आधिकारिक वेबसाइट www.prd.mp.gov.in पर जा कर प्राप्त कर सकते हैं। इसके आलावा उम्मीदवार तिकाल के माध्यम से भी पोर्टल पर उपलब्ध लाभों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

panch parmeshwar Yojana सम्बन्धित अधिक जानकारी आर्टिकल में प्रदान की है। मध्य प्रदेश पंच परमेश्वर योजना सम्बन्धित अन्य जानकारी जैसे- Panchayat Darpan पोर्टल क्या है ? योजना के तहत कौन-कौन से कार्य किये जाते हैं, पंचायत दर्पण एप्प को कैसे डाउनलोड करें आदि आर्टिकल के माध्यम से विस्तार पूर्वक नीचे दिया जा रहा है। योजना व पंचायत दर्पण पोर्टल की पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

पंच परमेश्वर योजना क्या है ?

गांवों के विकास की विभिन्न जिम्मेदारियों को ग्राम पंचायतें और बेहतर तरीके से निभा सकें इस मकसद से मध्यप्रदेश पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मध्यप्रदेश पंच परमेश्वर योजना शुरू की है। इस योजना से मध्यप्रदेश की 23010 पंचायतों को विभिन्न मदों में मिलने वाली राशि एक रूप से मिल सकेगी।

पंच परमेश्वर योजना के तहत त्रिस्तरीय पंचायत-राज व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी इसके साथ पुलिया निर्माण, आँगनवाड़ी केन्द्र का निर्माण, पंचायत भवन का निर्माण, सार्वजनिक पार्क निर्माण,सामुदायिक शौचालय, आदि में इस धनराशि का प्रयोग कर सकते हैं।

पंच परमेश्वर योजना। Panch Parmeshwar Kiski Rachna Hai

योजना का नाम      पंच परमेश्वर योजना
पोर्टल का नाम       पंचायत दर्पण पोर्टल
विभाग    पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
राज्य      मध्य प्रदेश
लाभार्थी   राज्य के नागरिक
आधिकारिक वेबसाइट           www.prd.mp.gov.in

Panch Parmeshwar Yojana का उद्देश्य

पंच परमेश्वर योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। पंच परमेश्वर योजना को शुरुआत करने के पीछे मुख्य उद्देश्य यह था कि राज्य की सभी पंचायतों को एक साथ जोड़ा जाए और डिजिटल तरीके से उन तक पहुंचा जाय। गांव की पंचायतों में जो भी काम किए गए हैं, उन्हें इस पंच परमेश्वर योजना के तहत डिजिटल तरीके से अपडेट किया जाए।

पंच परमेश्वर योजना के तहत प्राप्त धन राशि

इस Yojana के माध्यम से ग्राम पंचायतों में मिलने वाली धनराशि की जानकारी

  • पंच परमेश्वर योजना के तहत जिस ग्राम पंचायत में 2 हजार तक की जनसंख्या है उन्हें 5 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जायेगी।
  • और 2 हजार 1 से ले कर 5 हजार तक जनसंख्या वाले ग्राम पंचायत को 8 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जायेगी।
  • जिन ग्राम पंचायतों में दस हजार से ज्यादा जनसंख्या है उनको 15 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जायेगी।
  • योजना के तहत पांच हजार 1 से ले कर दस हजार तक की जनसख्या वाले ग्राम पंचायतों को 10 लाख तक धन राशि कार्य निर्माण के लिए प्रदान की जायेगी।

पंचायत दर्पण क्या है – Panchayat Darpan Kya Hai

Panchayat Darpan पंचायत दर्पण मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लॉन्च किया गया एक पोर्टल है। इस योजना के तहेत राज्य के नागरिकों को ग्राम पंचायत में किए गए कार्य की सूची की जानकारी मिल जाती है। कार्य की सूची के साथ सरकार द्वारा दी गई धनराशि की भी जानकारी प्राप्त की जाती है।

पंचायत दर्पण मोबाइल एप डाउनलोड कैसे करे ?

Panchayat Darpan Mobile App Download करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. Panchayat Darpan Mobile App Download करने के लिए आप को सबसे पहले पंचायत दर्पण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर Panchayat Darpan Mobile App लिखा होगा वहां क्लिक करें।
  3. अब खुले हुए पेज में इंस्टाल नाउ के विकल्प पर क्लिक करें।
  4. फिर आपके सामने प्ले स्टोर पेज पर एप्प को इनस्टॉल करने का विकल्प आ जाएगा।
  5. वहां आपको इंस्टाल पर क्लिक करना है एप्प इंस्टाल होने पर आप Panchayat Darpan App का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ग्राम पंचायत के ई-भुगतान आदेश की जानकारी चेक

  • सबसे पहले Panchayat Darpan ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर ग्राम पंचायत के ई-भुगतान आदेश की जानकारी पर क्लिक करें।
  • फिर आपके सामने खुले हुए नए पेज में पूछी गयी जानकारियों जैसे :-
  • जिला, जनपद, ग्राम पंचायत, ई-भुगतान नंबर, ई-भुगतान राशि और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  • उसके बाद जानकारी देखे विकल्प पर क्लिक कर दें।फिर आपके सामने ग्राम पंचायत के ई-भुगतान सम्बन्धित जानकारी खुल जायेगी।

Read Also : Mission Karmayogi Yojana 2023

ग्राम पंचायत को प्राप्त राशि की जानकारी

ग्राम पंचायत के कामों के लिए सरकार द्वारा जो धनराशि दी जाती है उसकी जानकारी नीचे दी गए स्टेप्स को फॉलो कर के ग्राम पंचायत को प्राप्त राशि की जानकारी देख सकते हैं।

  1. सबसे पहले पंचायत दर्पण की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए।
  2. होम पेज पर ग्राम पंचायत को प्राप्त राशि की जानकारी का ऑप्शन आएगा वहां क्लिक करें।
  3. अब आपको खुले हुए पेज में जिला, जनपद, गांव के विकल्प को भर कर कैप्चा कोड भर कर जानकारी देखे पर क्लिक कर दें।
  4. इसके बाद आपके सामने पूरी जानकारी खुल जाती है।

ग्राम पंचायत द्वारा हाल ही मे स्वीकृत कार्य की जानकारी

  • ग्राम पंचायत द्वारा हाल ही मे स्वीकृत किये गए कामों की जानकारी के लिए
  • सबसे पहले पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ।
  • अब आपको खुले हुए होम पेज में ग्राम पंचायत द्वारा हाल ही मे स्वीकृत कार्य की जानकारी के विकल्प को ढूंढ़ना है वहां क्लिक करें।
  • फिर खुले हुए नए पेज में अपने जिला, जनपद, गांव का चुनाव करें।
  • फिर आपके सामने हाल ही में स्वीकृत किये गए कामों की सूची खुल जायेगी।
  • इस सूची में जिला, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत, गांव, कार्य के प्रकार, कार्य की राशि, स्वीकृत तिथि, और कार्य की जानकारी रहती है।

Read Also : Atal Pension Yojana 

FAQs : पंच परमेश्वर योजना

1. पंच परमेश्वर योजना की शुरुआत कहाँ की गयी है ?
A – इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गयी है।

2. पंच परमेश्वर योजना के तहत ग्राम पंचायत में कौन-कौन से कार्य करवाए जा सकते हैं ?
A – योजना के माध्यम से कांजी हाउस, सामुदायिक शौचालय, सार्वजनिक पार्क निर्माण, नाली निर्माण, पुलिया निर्माण, आँगनवाड़ी केन्द्र का निर्माण आदि कर सकते हैं।

3. Panchayat Darpan पोर्टल पर कौन-कौन सी सुविधाएं प्राप्त होती है ?
A – पोर्टल के माध्यम से वेतन भुगतान की स्थिति, योजना वार निर्माण कार्यों की जानकारी, ग्राम पंचायत द्वारा अपलोड किये गए कार्यों की जियो टैग फोटो की जानकारी, कार्य वार वेतन भुगतान की स्थिति आदि सुविधाएं प्राप्त होती हैं।

4. पंचायत दर्पण पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट कौन सी है ?
A – पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट www.prd.mp.gov.in है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!