Mukhyamantri Arthik Kalyan Yojana 2023 : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना 2023 : भारत सरकार द्वारा देश के गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु विभिन्न योजनाओं का आरम्भ किया गया है। इसी बात पर ध्यान केंद्रित करते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी ऐसी ही एक योजना का संचालन किया जाता है। जिसका नाम मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना है। इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के ऐसे नागरिकों को लाभान्वित किया जायेगा, जिनके पास रोजगार का कोई साधन उपलब्ध नहीं है। इनको रोजगार दिया जायेगा। इस आटिकल के माध्यम से हम आपको इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना क्या है?,इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, विशेषताएं आदि। तो दोस्तों यदि आप Mukhyamantri Arthik Kalyan Yojana 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस आटिकल को अंत तक पढ़े।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना। Mukhyamantri Arthik Kalyan Yojana

मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है, जिसके अंतर्गत राज्य के गरीब वर्ग के नागरिकों को लाभान्वित किया जायेगा। इस योजना के अंतर्गत गरीब एवं आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लोगों को उनके स्वयं के रोजगार स्थापित करने हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही लाभार्थी नागरिकों को राज्य सरकार द्वारा रोजगार स्थापित करने के लिए कम लागत के उपकरण भी उपलब्ध कराये जायेंगे। राज्य सरकार की इस योजना के माध्यम से प्रदेश के बेरोजगार गरीब नागरिकों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे वें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गयी Mukhyamantri Arthik Kalyan Yojana से मिलने वाले लाभों को प्राप्त करने हेतु इच्छुक नागरिकों के पास बीपीएल राशन कार्ड होना अनिवार्य होगा। इस योजना की सहायता से मध्य प्रदेश राज्य की बेरोजगारी दर में गिरावट भी आएगी।

Mukhyamantri Arthik Kalyan Yojana 2023

योजना का नाम एमपी मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना
आरम्भ की गयी मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा
वर्ष 2023
उद्देश्य प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु आर्थिक सहायता
लाभ 50000 रुपये तक की वित्तीय सहायता एवं कम लागत के उपकरण
लाभार्थी राज्य के गरीब एवं आर्थिक रुप से कमजोर नागरिक
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट msme.mponline.gov.in

एमपी आर्थिक कल्याण योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना का उद्देश्य राज्य के गरीब लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है जिसके लिए सरकार की तरफ से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 50,000 रुपये की धनराशि प्रदान की जायेगी। जिससे उम्मीदवार अपने खुद के कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। जिससे बेरोजगारी को भी दूर किया जा सकता है। योजना के माध्यम से स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। सभी गरीबी रेखा से नीचे आने वाले उम्मीदवार योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत अपना स्वरोजगार शुरू करके नागरिक अपनी आय में वृद्धि कर सकते है। यह एमपी सरकार के द्वारा गरीब परिवारों के युवा नागरिकों को आगे बढ़ने का एक विशेष अवसर प्रदान किया गया है जिसमें उन्हें 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करके उन्हें अपने भविष्य को बेहतर बनाने का मौका प्रदान किया गया है। यह राज्य में बढ़ रही बेरोजगारी दर की समस्या को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम सरकार के द्वारा उठाया गया है।

मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के लाभ और विशेषताएं

मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।
इस योजना के अंतर्गत देश के गरीब बीपीएल वर्ग के नागरिकों को कम लागत के उपकरण तथा कार्यशील पूंजी प्रदान की जाएगी।
यह सहायता प्रदेश के नागरिकों को अपना खुद का व्यवसाय स्थापित करने के लिए की जाएगी।
इस योजना के माध्यम से प्रदेश की बेरोजगारी दर में गिरावट आएगी।
प्रदेश के बेरोजगार नागरिक Mukhyamantri Arthik Kalyan Yojana के माध्यम से आत्मनिर्भर बनेंगे।
इस योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।
Mukhyamantri Arthik Kalyan Yojana 2023 के अंतर्गत ₹50000 की राशि प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग के लिए परियोजना लागत का 15% प्रदान किया जाएगा तथा बीपीएल, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्ग के लिए परियोजना लागत का 50% प्रदान किया जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
आवेदन करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है।
इस योजना के लाभार्थी ‌केश शिल्पी, स्ट्रीट वेंडर, हाथ ठेला चालक, साइकिल रिक्शा चालक, कुम्हार आदि है।

Mukhyamantri Arthik Kalyan Yojana के लिए पात्रता

आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
आवेदक की आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदक किसी अन्य स्वरोजगार योजना से मिलने वाले लाभों को प्राप्त न कर रहा हो
यदि आवेदनकर्ता किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक या फिर वित्तीय संस्था, सहकारी संस्था का डिफॉल्टर पाया जाता है तो इस परिस्थिति में उसे इस योजना के लिए अपात्र माना जायेगा

मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

MP Aarthik Kalyan Yojana का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता भी होती है। जैसे कि :

  • आधार कार्ड
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट का विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर आदि

मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

यदि आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

  1. सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://msme.mponline.gov.in/ पर जाना होगा।
  2. अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  3. होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. अब आपके सामने विभागों की सूची को लेकर आएगी।
  5. आपको अपनी आवश्यकता अनुसार विभाग का चयन करना होगा।
  6. इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको साइन अप के सेक्शन में जाना होगा।
  7. अब आपको पूछिए सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपकी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड आदि दर्ज करना होगा।
  8. इसके पश्चात आपको साइन अप नाउ के बटन पर क्लिक करना होगा।
  9. इस प्रकार आप आवेदन कर पाएंगे।

एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करें ? Application Status Check

  • एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले पोर्टल आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर खुले पेज में योजना के लिए आवेदन के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब विभागों की सूची में से विभाग का चयन करें।
  • फिर खुले पेज में एप्लीकेशन स्टेटस चेक के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने पेज खुलेगा जहां आपको जानकारियां दर्ज करनी है।
  • सभी जानकारियों को भर कर सबमिट पर क्लिक कर दें
  • फिर आपके सामने एप्लीकेशन स्टेटस खुल जाता है।

Read Also : MP Nari Samman Yojana 2023 क्या है ?

Helpline Number

हमने आप को इस आतिकल के माध्यम से आपको मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर के अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

  • Helpline Number :- 07556720200/07556720203
  • Email Id :- support.msme@mponline.com
FAQs ;  एमपी मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना

1. Aarthik Kalyan Yojana की शुरुआत कहाँ की गयी है ?
A- आर्थिक कल्याण योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश में की गयी है।

2. मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकते हैं ?
A- इस योजना के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग, ठेला चालक, स्ट्रीट वेंडर, कुम्हार, साइकिल रिक्शा चालक, आदि मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना का लाभ लेने के लिए पात्र माने जाएंगे।

3. मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
A- मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट msme.mponline.gov.in/ है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!