मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना 2023। How to apply for Madhya Pradesh Nari Samman Yojana

मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा राज्य की जनता के लिए कई प्रकार की योजनाएं शुरू की जाती है तथा इनमे से ही कई तरह की योजनाएं राज्य की महिलाओं की आर्थिक स्तिथि सुधारने के लिए शुरू की जाती है। इस बार भी मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना को शुरू किया गया है। Nari Samman Yojana राज्य में महिलाओं के लिए लायी गयी योजना है महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिसके तहत महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगी और उनको आर्थिक तंगी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे MP Nari Samman Yojana क्या है? इसका उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि।

MP Nari Samman Yojana 2023 क्या है ?

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए नारी सम्मान योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। MP नारी सम्मान योजना का शुभारंभ 9 मई 2023 को छिंदवाड़ा जिले के परासिया में किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को हर महीने 15,00 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा उन्हें सिलेंडर के लिए 500 रुपए अलग से दिए जाएंगे। यानी कुल मिलाकर लाभार्थी महिलाओं को सरकार द्वारा 2,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

MP Nari Samman Yojana 2023 Highlights

योजना का नाम मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना
प्रारम्भ की गयी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी द्वारा
प्रारम्भ तिथि 9 मई 2023
राज्य मध्य प्रदेश
वर्ष 2023
लाभार्थी राज्य की महिलाऐं
आर्थिक मदद राशि 2000 रूपए
उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए।
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
एप्लीकेशन फॉर्म Download Pdf

MP Nari Samman Yojana का उद्देश्य

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा नारी सम्मान योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके अलावा रसोई गैस सिलेंडर के लिए अलग से 500 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। ताकि महिलाएं अपने दैनिक खर्चों को पूरा कर सके। और अपने परिवार का भरण पोषण करने में आर्थिक सहायता प्रदान कर सके। जिससे राज्य में महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ेगा और महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन व्यतीत कर सकेगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाएं 9 मई से ऑफलाइन आवेदन कर सकती है।

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना 2023 के लाभ एवं विशेषताएं। Benefits and Features

  • MP नारी सम्मान योजना को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा शुरू किया जा रहा है।
  • महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने और बेहतर जीवन यापन करने के लिए 9 मई 2023 को नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया जाएगा।
  • MP Nari Samman Yojana 2023 के लाभार्थी महिलाओं को प्रदान की जाने वाली की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाएं 9 मई से आवेदन कर सकती है।
  • मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे।
  • एक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 50,000 महिलाओं के इस योजना के तहत फॉर्म भरवाए जाएंगे।
  • इस योजना का लक्ष्य राज्य की महिलाओं को सशक्तिकरण की ओर देश में सबसे पहला राज्य बनाना है।
  • महिला इस योजना का लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेगी।
  • MP Nari Samman Yojana के माध्यम से राज्य की महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार होगा।
  • इस योजना के माध्यम से कांग्रेस सरकार द्वारा हर महीने 2000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिसमें से राज्य की महिलाओं को 1500 रुपए की राशि दैनिक खर्च के लिए और 500 रुपए की राशि गैस सिलेंडर के लिए प्रदान की जाएगी।

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के लिए पात्रता

  1. आवेदक का मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  2. केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं को लाभ प्रदान किया जायेगा।
  3. आवेदक महिला की उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  4. महिला का पहले से बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना जरुरी है।
  5. राज्य की सभी वर्ग एवं जाति की महिलाएं योजना में आवेदन कर सकती है।

MP Nari Samman Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज की जरुर पड़ेगी।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • समग्र आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के लिए आवेदन कैसे करें ?

How to apply for Madhya Pradesh Nari Samman Yojana

  1. सबसे पहले आपको नारी सम्मान योजना के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। Nari Samman Yojana Application Form PDF डाउनलोड करें।
  2. ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ फाइल को डाउनलोड एवं प्रिंट कर ले।
  3. अब इस आवेदन फॉर्म में आवेदिका को अपना नाम, आधार नंबर, समग्र आईडी, आयु, जन्मतिथि, ग्राम पंचायत, विधानसभा क्षेत्र, वार्ड, मोबाइल नंबर आदि विवरण दर्ज करना होगा।
  4. सभी विवरण भर लेने के बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों को अटैच कर देना है।
  5. इतना करने के बाद आवेदन फॉर्म को संबंधित कार्यालय में जाकर जमा करना होगा या कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर फॉर्म को जमा करेगें।
  6. इस प्रकार आप काफी आसानी से नारी सम्मान योजना के लिए आवेदन फॉर्म भर कर आवेदन कर सकते हैं।

Read Also : श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना में आवेदन कैसे करें ?

FAQs : Madhya Pradesh Nari Samman Yojana 2023

1. Nari Samman Yojana क्या है ?
A- नारी सम्मान योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर महीने आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है।

2. मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना को किसने और कब शुरू किया है ?
A- Nari Samman Yojana को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी द्वारा शुरू करने की घोसणा 9 मई 2023 को छिंदवाड़ा जिले परासिया में की गयी थी।

3. सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को कितनी राशि दी जाएगी ?
A- इस योजना के तहत सरकार द्वारा सभी लाभार्थी महिलाओं को ₹1500 की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जाएगी एवं ₹500 गैस सिलेंडर के लिए प्रदान किया जाएगा।

4. मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के तहत किस मोड में आवेदन किया जा सकता है ?
A- Nari Samman Yojana के तहत महिलाएं ऑफलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकती है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!