महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना 2023। Maharashtra Nav Tejaswini Yojana 2023

महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम महाराष्ट्र नव तेजस्विनी  (Maharashtra Nav Tejaswini Yojana) योजना है। Nav Tejaswini Yojana को महाराष्ट्र कैबिनेट द्वारा 8 अक्टूबर 2020 को मंजूरी दे दी गई थी। जिससे महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा लागू किया जाएगा। जिसके लिए महिला बचत गट या महिला स्व सहायता समूह को 523 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इस योजना के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा महिलाओं के विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। राज्य की गरीब परिवार की महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने में यह योजना एक प्रभावी साधन होगी। महाराष्ट्र सरकार का लक्ष्य नव तेजस्विनी योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

Maharashtra Nav Tejaswini Yojana 2023

महाराष्ट्र सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना को शुरू किया गया है। महिला आर्थिक विकास महामंडल द्वारा इस योजना को लागू किया जाएगा। MAVIM एक राज्य महिला विकास निगम है। जिसका लक्ष्य महिलाओं को सशक्त बनाना और स्वयं सहायता समूह महिलाओं को रोजगार प्रदान करना है। नव तेजस्विनी योजना के माध्यम से राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 10 लाख परिवारों को लाभ दिया जाएगा। इस योजना के कार्यान्वयन के लिए सरकार द्वारा 523 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम  Maharashtra Nav Tejaswini Yojana
शुरू की गई महाराष्ट्र सरकार द्वारा
संबंधित विभाग महिला आर्थिक विकास महामंडल
लाभार्थी राज्य  की ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं
उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और रोजगार प्रदान करना
राज्य महाराष्ट्र
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया अभी उपलब्ध नहीं

Maharashtra Nav Tejaswini Yojana का उद्देश्य

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए और उन्हें गरीबी से बाहर निकालने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। साथ ही महिलाओं को कम ब्याज वाले ऋण की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर हो सके। इस योजना के माध्यम से महिलाओं की गरीबों को कम किया जा सकेगा। जिसके लिए जगह जगह पर इस योजना के तहत शिविरों और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। नव तेजस्विनी योजना के तहत स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना के लाभ / Benefits

  • Maharashtra Nav Tejasvini Yojana का लाभ राज्य की ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना को महिला एवं बाल विकास महामंडल के द्वारा लागू किया जाएगा।
  • राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में इस योजना का लाभ करीब 10 लाख परिवारों को मिलेगा।
  • गरीबी रेखा से बाहर निकलने के लिए महिलाओं को इस योजना के तहत वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • महाराष्ट्र तेजस्विनी योजना के तहत कम ब्याज दर पर महिलाओं को ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से ग्रामीण महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।
  • महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय कोष (IFAD) 333 करोड़ रुपए का अनुदान देगा और राज्य सरकार की ओर से 190 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
  • यह राशि ग्रामीण महिला उद्यमिता की स्थापना और समर्थन के लिए खर्च की जाएगी।
  • राज्य की जो महिलाएं खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहती है उसे इस योजना के तहत आसानी से ऋण प्राप्त हो सकेगा।

महाराष्ट्र नव तेजस्वी योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक महिलाएं महाराष्ट्र का मूल निवासी होनी चाहिए।
  • इस योजना के लिए केवल राज्य की महिलाएं पात्र होगी।
  • आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण महिलाएं इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र होगी।
  • आवेदक महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. पहचान पत्र
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. आय प्रमाण पत्र
  5. जाति प्रमाण पत्र
  6. बैंक खाता विवरण
  7. पासपोर्ट साइज फोटो
  8. मोबाइल नंबर

Maharashtra Nav Tejaswini Yojana के तहत आवेदन कैसे करें ?

अगर आप महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आप को आवेदन करना होगा। लेकिन आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि फिलहाल अभी इस योजना को शुरू किया गया है। लेकिन इस योजना के तहत आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया है। जैसे ही सरकार द्वारा महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे ताकि आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकें।

Read Also : Maharashtra Solar Pump Yojana Online Application

FAQs : महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना

1. नव तेजस्विनी योजना क्या है ?
A- Maharashtra Nav Tejaswini Yojana के माध्यम से ग्रामीण परिवारों की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही महिलाओं को इस योजना के तहत कम ब्याज वाले ऋण की सुविधा भी प्राप्त होगी।

2. नव तेजस्विनी योजना किस राज्य में शुरू की गई है ?
A- नव तेजस्विनी योजना को महाराष्ट्र राज्य में शुरू किया गया है।

3. Maharashtra Nav Tejaswini Yojana को किसके द्वारा लागू किया जा रहा है ?
A- महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना को महिला आर्थिक विकास महामंडल के द्वारा लागू किया जा रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!