महिला सशक्तिकरण योजना 2023 । Mahila Sashaktikaran Scheme 2023

दोस्तों, आज इस आर्टिकल में आपको महिला सशक्तिकरण योजना / Mahila Sashaktikaran Scheme के बारे में सभी जानकारी प्रदान करेंगे। महिला सशक्तिकरण योजना से मिलने वाले लाभ, महिला सशक्तिकरण के अंदर किन -किन योजनाएं आती ये सभी जानकारी इस पोस्ट के जरिये आपको प्रदान करेंगे।

महिला सशक्तीकरण यानि महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, आध्यात्मिक और राजनीतिक शक्ति में वृद्धि करना। क्योंकि सशक्त महिला से सशक्त समाज बनता है। मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत कहा गया है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है, जिससे उनके ऊपर किसी का दबाव न हो। इस योजना में महिला के पुनर्स्थापना हेतु विशेष सहयोग की जरूरत होती है। महिला को इस कठिनं परिस्थिति से बहार निकालने के लिए कौशल उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ा जायगा। इस कार्यक्रम से जुड़ने के बाद वह अपने गुजारे तक का पैसा कमा पाएगी। इसके साथ ही महिला अपने परिवार का भरण पोषण भी कर पाएगी।

महिला सशक्तिकरण योजना डीटेल्स। Mahila Sashaktikaran Scheme Details

योजना का नाम  महिला सशक्तिकरण योजना
शुरू करने का श्रेय मध्य प्रदेश सरकार
उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना
शुरू करने का वर्ष 2013
अधिकारिक वेबसाइट (https://mpwcdmis.gov.in/Home.aspx)
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन/ ऑफलाइन मोड

महिला सशक्तिकरण योजना का उद्देश्य। Mahila Sashaktikaran Scheme

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे सरल उपाय है उन्हें कौशल उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड देना। मुख्यमंत्री महिला सशक्तीकरण योजना का यही उद्देश्य है।
कौशल उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम द्वारा महिलाओं को अनेक क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया जाता है जिससे वे किसी के भरोसे ना रहकर स्वयं तथा अपने बच्चों का आर्थिक भार उठा सकें।
महिलाएं आज भी घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं। अशिक्षित या विधवा महिलाओं में आत्मनिर्भरता की बहुत ही कमी रहती है। उन्हें अपना जीवन यापन करने में अनेक बाधाएं आती हैं। उनको अपने पिता या पति पर आश्रित होना पड़ता है। और इसी कारण उन्हें आए दिन अपमानित भी किया जाता है।

महिला सशक्तिकरण योजना के लाभ । Mahila Sashaktikaran Yojana Benefits

  1. महिला सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत आपात स्थिति में महिलाओं की सहायता करना।
  2. इस योजना में पीड़ित महिलाओं को पुनर्स्थापित प्राप्त करना।
  3. महिलाओं को स्व-रोजगार के लिए प्रेरित करना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना।
  4. यह योजना महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक स्तर बढाना।
  5. विपत्तिग्रस्त, पीडित, असहाय और निराश्रित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए समाज की मुख्यधारा में पुनर्स्थापित करना।

महिला सशक्तिकरण योजना की पात्रता। Mahila Sashaktikaran Yojana Eligibility

  • आवेदक माध्यम प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत केवल महिलायें ही की पात्र है।
  • हितग्राही लक्षित समूह अनुसार पीडित विक्टिम् की श्रेणी में आती हो।
  • लक्ष्य समूह अनुसार आवेदिका या उसके परिवार का मुखिया गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर्ता हो।

महिला सशक्तिकरण योजना के लिए जरूरी दास्तावेज। Mahila Sashaktikaran Yojana Documents

  1. आधार कार्ड / Aadhaar Card
  2. पैन कार्ड / Pan Card
  3. राशन कार्ड / Ration Card
  4. मोबाइल नंबर / Mobile number
  5. पासपोर्ट साइज फोटो / Passport size photo
  6. बैंक खाता / Bank account
  7. शैक्षणिक योग्यता सम्बन्धी दास्तावेज

महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत आने वाली योजनाएं :-

  1. बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना
  2. वन स्टॉप सेंटर योजना
  3. महिला हेल्पलाइन योजना
  4. उज्जवला : अवैध व्यापार की रोकथाम और अवैध व्यापार और वाणिज्यिक यौन शोषण के पीड़ितों के बचाव, पुनर्वास और पुन: एकीकरण के लिए एक व्यापक योजना
  5. कामकाजी महिला छात्रावास
  6. मंत्रालय ने उज्ज्वला योजना के तहत नई परियोजनाओं को मंजूरी दी और मौजूदा परियोजनाओं को जारी रखा
  7. स्वाधार गृह (कठिन परिस्थितियों में महिलाओं के लिए एक योजना)
  8. नारी शक्ति पुरस्कार
  9. स्त्री शक्ति पुरस्कार, 2014 के पुरस्कार विजेता और नारी शक्ति पुरस्कार के पुरस्कार विजेता
  10. राज्य महिला सम्मान और जिला महिला सम्मान के पुरस्कार विजेता
  11. निर्भय योजना
  12. महिला पुलिस स्वयंसेवक
  13. महिला शक्ति केंद्र (MSK)

महिला सशक्तिकरण योजना ट्रेनिंग कोर्स लिस्ट। Women Empowerment Scheme Training Course

  • बैकिंग
  • कुकिंग
  • फिसियोथेरेपी कोर्स
  • प्रयोग शाला सहायक
  • नर्सिंग, शार्ट टर्म मैनेजमेंट
  • आई. टी. आई (I.T.I) तथा पोलिटेकनिक
  • बी. एड (B. Ed) एवं डी. एड (D. Ed) कोरसिस
  • फार्मेसी, ब्यूटीशियन, होटल इवेंट मैनेजमेंट कोरसिस

महिला सशक्तिकरण योजना में आवेदन कैसे करें । Mahila Sashaktikaran Yojana Apply

महिला सशक्तिकरण योजना में ऑनलाइन आवेदन के लिए महिला आवेदक को इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर फार्म भरना होगा और सब जरुरी जानकारी देनी होगी।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाईट http://cmhelpline.mp.gov.in ओर https://mpwcdmis.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद योजना सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने सभी योजनाओ का पेज खुल जाएगा।
  4. वहाँ पर Mahila Sashaktikaran Yojana पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद पोर्टल पर अपना खाता बनाकर लॉगिन करें या Online आइडी से लॉगिन करें।
  6. अब आपको योजना का आवेदन फॉर्म भरना है आवेदन फॉर्म भरने के बाद आपको इसे जमा कर देना है।
  7. तो दोस्तों इस तरह से आप महिला सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते है।

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको महिला सशक्तिकरण योजना / Mahila Sashaktikaran Yojana के बारे मे सभी जरुरी जानकारी प्रदान की है। अगर आपको हमारी ये जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने दोस्तों को भी शेर जरुर करे और अपने Facebook और WhatsApp के ग्रुप में भी शेर अवश्य करे। दोस्तों इस आर्टिकल या हमारे बारे में कोई सवाल हो तो निचे Comment Box में कमेन्ट जरुर करे और अन्य सभी योजनाओ की सबसे पहले Update पाने के लिए हमारे पेज www.allsarkariyojna.in के साथ जुड़े रहें।

FAQs :

Q-1.महिला सशक्तिकरण क्या है ?
A- महिला सशक्तिकरण को बेहद आसान शब्दों में परिभाषित किया जा सकता है कि इससे महिलाएँ शक्तिशाली बनती है जिससे वो अपने जीवन से जुड़े हर फैसले स्वयं ले सकती है और परिवार और समाज में अच्छे से रह सकती है। समाज में उनके वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के लिये उन्हें सक्षम बनाना महिला सशक्तिकरण है।

Q-2. महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य क्या है?
A- महिला सशक्तिकरण का राष्ट्रीय उद्देश्य महिलाओं की प्रगति और उनमें आत्मविश्वास का संचार करना हैं। महिला सशक्तिकरण देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। महिलाओं का सशक्तिकरण सबसे महत्वपूर्ण चीज है क्योंकि वे रचनाकार होती हैं। अगर आप उन्हें सशक्त करें, उन्हें शक्तिशाली बनाएं, प्रोत्साहित करें, यह देश के लिए अच्छा है।

Q-3. महिला सशक्तिकरण योजना कब लागू हुई?
A- MP Mukhyamantri Mahila Sashaktikaran Yojana को 2013 में शुरू किया गया था। मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना 2023 को सशक्त बनाने के लिए तरह तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!