How to Apply under Swami Vivekananda Historical Tourism Tour Scheme

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐसी योजना के विषय में बताने जा रहें है जो श्रमिकों/मजदूरों के लिए की गई है। आपको बता दें कि स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना के अंतर्गत श्रमिकों को धार्मिक स्थलों की यात्रा करने के लिए 12000 रूपये दी जायेंगे। लेकिन इस स्कीम के तहत दिया जाने वाला लाभ केवल उन्ही श्रमिक लाभार्थियों को दिया जाएगा जो उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण बोर्ड के अंतर्गत रजिस्टर्ड होंगे। इच्छुक उम्मीदवार स्कीम ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट upbocw.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते है।

उत्तर प्रदेश स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना 2023

यूपी सरकार ने Swami Vivekananda Etihasik Paryatan Yatra Yojana की शुरुआत राज्य के श्रमिकों के लिए की है। इस योजना के तहत जो उम्मीदवार आवेदन प्रकिया को पूरा करा करेंगे उन्हें सरकार की तरफ से 12000 रुपये धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के लिए प्रदान किये जाएंगे। इस योजना का लाभ लगभग 1.5 करोड़ श्रमिकों को दिया जाएगा। UP Paryatan Yatra Yojana के माध्यम से उम्मीदवार गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर, मेरठ में हस्तिनापुर शहर, प्रयागराज धार्मिक स्थल, शाकुंभरी देवी आदि धार्मिक स्थलों पर जा सकते हैं।

योजना का नाम स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना
आरम्भ की गई उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी राज्य के मजदूर नागरिक
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन मोड
उद्देश्य श्रमिकों को धार्मिक यात्रा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभ 12000 रुपये की वित्तीय सहायता
श्रेणी उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट http://uplabour.gov.in/

स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना का मुख्य उद्देश्य

उत्तर प्रदेश के उन सभी गरीब परिवारों को इस शुभ काम को नियोजित रूप से करने का अवसर प्रदान करते हुए राज्य सरकार द्वारा यूपी स्वामी विवेकानंद पर्यटन यात्रा योजना 2023 का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के मजदूरों को धार्मिक यात्रा करने हेतु 12000 रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त श्रमिक Paryatan Yatra Yojana के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध साँस्कृतिक धार्मिक विरासत से भी परिचित हो सकेंगे। राज्य सरकार की इस योजना के माध्यम से लगभग 1.5 करोड़ मजदूरों को लाभान्वित किया जायेगा।

UP Swami Vivekanada Paryatan Yatra Yojana 2023 के लाभ तथा विशेषताएं

  • यूपी स्वामी विवेकानंद पर्यटन यात्रा योजना 2023 के अंतर्गत राज्य के लेबर बोर्ड के तहत पंजीकृत मजदूर परिवार के लोग आवेदन कर सकते हैं।
  • राज्य सरकार की इस योजना के अंतर्गत मजदूरों को धार्मिक यात्रा हेतु 12 हजार रूपये की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाती है।
  • इस योजना के माध्यम से केवल उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी श्रमिकों को ही धार्मिक यात्रा करने का अवसर एवं आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • उत्तर प्रदेश के ऐसे मजदूर जो फैक्ट्रियों में काम करते हैं, वे भी Swami Vivekananda Etihasik Paryatan Yatra Yojana 2023 के के अंतर्गत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • इसके साथ ही इस योजना के माध्यम से आगामी समय में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के डेढ़ करोड़ मजदूरों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना के धार्मिक स्थल

इस योजना के अंतर्गत निम्नलिखित धार्मिक स्थलों को शामिल किया गया है।

  • अयोध्या
  • मथुरा
  • प्रयागराज
  • वाराणसी
  • हस्तिनापुर (मेरठ)
  • गोरखपुर का गोरखनाथ मंदिर
  • शाकुंभरी देवी तथा वैष्णो देवी मंदिर

स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना के लिए पात्रता

  1. आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  2. आवेदक पंजीकृत मजदूर होना चाहिए।
  3. राज्य के लेबर वेलफेयर बोर्ड के अंतर्गत आवेदक पंजीकृत होना चाहिए।
  4. आवेदक किसी फैक्ट्री में काम कर रहा होना चाहिए।

स्वामी विवेकानन्द ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना के महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आईडी कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करें

How to Apply under Swami Vivekananda Historical Tourism Tour Scheme का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन प्रकिया को पूरा करना होगा। सभी उम्मीदवार दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के आवेदन प्रकिया को पूरा कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आपको यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
  2. अब आपको इस फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट निकालना होगा।
  3. इसके पश्चात आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरनी होगी।
  4. अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को इस फॉर्म से अटैच करना होगा।
  5. अब आपको यह फॉर्म श्रम विभाग में जमा करना होगा।
  6. इस प्रकार आप Swami Vivekananda Etihasik Paryatan Yatra Yojana के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।

Read Also : स्वामित्व योजना में आवेदन कैसे करें ?

FAQs : UP Swami Vivekananda Historical Tourism Tour Scheme 2023 : Online Application

1. Swami Vivekananda Historical Tourism Tour Yojana से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
A- आप पर्यटन यात्रा योजना से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट upbocw.in है। इस वेबसाइट पर जाकर आप योजना से जुडी समस्त सूचना प्राप्त कर सकते है।

2. SVEPYY का लाभ कौन उठा सकते है ?
A- वे श्रमिक या मजदूर जो उत्तर प्रदेश श्रमिक कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत है वे इस योजना का लाभ उठा सकते है।

3. SVEPYY एप्लीकेशन फॉर्म कैसे डाउनलोड करें ?
A- आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर Swami Vivekananda Historical Tourism Tour Scheme एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते है।

4. इस योजना के अंतर्गत कितनी राशि प्रदान की जाएगी ?
A- Swami Vivekananda Historical Tourism Tour Scheme के अंतर्गत सभी लाभार्थी श्रमिकों को 12000 रूपये पर्यटन यात्रा के लिए दिए जायेंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!