स्वामित्व योजना क्या है ? E-Gram Swaraj App लिंक, Egramswaraj.Gov.In 2023

पीएम स्वामित्व योजना की शुरुआत हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गयी है। 24 अप्रैल 2020 को पीएम स्वामित्व योजना की घोषणा की गयी है। योजना का उद्देश्य नागरिको को उनका मालिकाना हक़ दिलाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 24 अप्रैल 2020 को लॉन्च किया गया।

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर की पंचायतों के मुखियाओं से सीधा संवाद कर रहे थे जिसमे उन्होंने स्वामित्व योजना की शुरुआत की इसके बाद ई ग्राम स्वराज एप्प लॉन्च किया।

इस वेबसाइट और ऐप के माध्यम से पंचायती राज संस्थानों में ई-गवर्नेंस को मजबूत मिलेगी। बाद में यह पोर्टल और एप्प देशभर की पंचायतों का लेखाजोखा रखने वाला माध्यम बन जायेगा। इस पर ग्राम पंचायतों के विकास कार्यो की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी। इस लेख में आप ई ग्राम स्वराज पोर्टल (ई ग्राम पंचायत पोर्टल) के बारे पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे।

स्वामित्व योजना क्या है ?

इस योजना के जरिए गांवों में मौजूद जमीनों की ड्रोन मैपिंग होगी। जिससे गावों का विकास होगा और जमीनों के झगड़े भी पूरी तरह खत्म हो जाएंगे। अभी इस योजना को ट्रायल के तौर पर महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड और कर्नाटक समेत 6 राज्यों में लागू किया जाएगा। फिर आगे चलकर इसमें जरूरतों के हिसाब से बदलाव किये जायेंगे इसके बाद स्वामित्व योजना को पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा।

योजना का नाम स्वामित्व योजना क्या है
योजना शुरू की गयी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
सत्र 2023
विभाग पंचायती राज विभाग
शुरू करने तिथि 24 अप्रैल 2020
उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को डिजटलीकरण से जोड़ना
लाभ डिजिटली संपत्ति नक्शा तैयार
आधिकारिक वेबसाइट लिंक egramswaraj.gov.in , svamitva.nic.in

स्वामित्व योजना से मिलने वाले लाभ

  • जब कोई सरकारी योजना की शुरुआत की जाती है तो बहुत से गांव तक योजना के बारे में लोगो को पता नहीं होता है लेकिन इस PM Swamitva Yojana के माध्यम से योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी पहुंचाई जाएगी।
  • जमीन से जुड़े होने वाले सभी भ्र्ष्टाचार को रोकने में सहायक है।
  • 2015 में लगभग पुरे देश में 100 ग्राम पंचायत डिजिटल से जुडी थी लेकिन अब 2023 में 125000 तक ग्राम पंचायतें डिजिटल से जुड़के इंटरनेट का लाभ ले रही है।
  • PM Swamitva Yojana के तहत अब किसी भी उम्मीदवार को अपने भूमि से जुड़े दस्तावेज के लिए किसी भी पटवारी खाने के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • स्वामित्व योजना के अंतर्गत राजस्व विभाग गांवों की जमीन का रिकॉर्ड एकत्रित करेगा।
  • पीएम स्वामित्व योजना 2023 के अंतर्गत अब ग्राम पंचायत में आने वाले सभी किसानो को लोन की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
  • स्वामित्व योजना में ड्रोन के माध्यम से सारे भूमि के विवरण का मुहैया कराया जायेगा।
  • पीएम स्वामित्व योजना 2023 के माध्यम से लोगों की संपत्ति का डिजिटल ब्यौरा रखा जायेगा।
  • स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण इलाकों की जमीन का मालिकाना अधिकार ग्रामीण नागरिकों को सौंपा दिया जाएगा।
  • ग्रामीण इलाके में रहने वाले व्यक्ति अपने खेतों के माध्यम से बैंक से ऋण प्राप्त कर सकते हैं।
  • हमारे देश में 6 राज्य के गाँवों महाराष्ट्र, यूपी, उत्तराखंड,मध्य प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा में ड्रोन मेपिंग की शुरुआत कर दी गयी है साथ ही 2024 तक इसे सारे राज्यों में पूर्ण कर दिया जायेगा।
    सम्पति कार्ड मिलने से जमीन पर होने वाले सभी विवाद खत्म होने की संभावनाएं हैं।

Read Also

स्वामित्व योजना में आवेदन कैसे करें ?

स्वामित्व योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है वह नीचे बताई गयी प्रक्रिया के अनुसार आसानी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।

  1. स्वामित्व योजना ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिएकी आधिकारिक वेबसाइट http://svamitva.nic.in में जाएँ।
  2. उसके बाद आपके समाने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  3. वेबसाइट के होम पेज में New Register के ऑप्शन में क्लिक करें।
  4. अगले पेज में रजिस्ट्रेशन हेतु फॉर्म प्राप्त होगा।
  5. रजिस्ट्रेशन फॉर्म में दी गयी सभी प्रकार की आवश्यक जानकारी को भरें जैसे – आवेदक का नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि।
  6. सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
  7. रजिस्ट्रेशन सफल हो जाने के पश्चात आवेदक के मोबाइल नंबर में संदेश प्राप्त होगा।
  8. इस प्रकार स्वामित्व योजना में ऑनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया आवेदक की पूर्ण हो जाएगी।

ई ग्राम स्वराज पोर्टल क्या है ?

पंचायतो का लेखा जोखा रखनेवाला यह ई स्वराज ऍप देशभर का पहला ऑनलाइन पोर्टल होगा। इसके माध्यम से भी देश के नागरिक अपनी पंचायत की सभी जानकारी ऑनलाइन देख पाएंगे। इसके लिए आपको ई ग्राम स्वराज App को डाउनलोड करना होगा और डाउनलोड करके इसका उपयोग कर सकते है। इस ऐप पर पंचायत के विकास कार्यों की जानकारी और ग्राम पंचायत को किस योजना के लिए कितना बजट मिला है सारी जानकारी इस एप्प से उपलब्ध हो जाएंगी। सरकार का मानना है कि पोर्टल से सरकारी काम में पारदर्शिता आएगी प्रधानमंत्री ने कहा है कि eGramSwaraj से ग्राम सरपंचों को बड़ी शक्ति मिलने जा रही है। इस पोर्टल को लॉन्च करने का उद्देश्य केंद्रीकृत योजनाओं, प्रगति रिपोर्टिंग और कार्य-आधारित लेखांकन में परिवर्तन लाना है।

Egramswaraj.Gov.In Highlights

आर्टिकल का नाम स्वामित्व योजना क्या है – E-Gram Swaraj App लिंक
साल 2023
योजना का नाम Swamitva Yojana
पोर्टल का नाम E-Gram Swaraj Portal
आधिकारिक वेबसाइट Egramswaraj.Gov.In

ई ग्राम स्वराज पोर्टल एप्प क्या है ?

पंचायती राज संस्थानों (PRI) में ई-गवर्नेंस को मजबूती देने के लिए पंचायती राज मंत्रालय ने यह eGram Swaraj पोर्टल बनाया है । eGramSwaraj और एप्प की शुरुआत ग्राम पंचायतों का डिजिटिलाइजेशन करने के लिए किया गया है | यही पोर्टल देश भर की पंचायतों का लेखा जोखा रखने वाला सिंगल सेंटर बन जायेगा। E-Gram Swaraj ऑनलाइन पोर्टल पंचायतों की जानकारी प्रदान की जाएगी जिससे ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों में पारदर्शिता आएगी | इस पोर्टल के क्या लाभ हैं और इस पोर्टल का आप कैसे डाउनलोड करना है उसके बारे में हमने नीचे पूरी जानकारी उपलब्ध है। पंचायती राज मंत्रालय के द्वारा इस पोर्टल को लॉन्च किया गया है।

eGramSwaraj एप्प / पोर्टल के लाभ

स्वामित्व योजना के माध्यम से राज्य के नागरिकों को कौन-कौन से लाभ प्राप्त होते हैं। उसकी जानकारी नीचे दी गयी है। इसमें एप्प सम्बन्धित जानकारियां भी दी हैं।

  • इस एप्प ,पोर्टल के जरिये ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों की मॉनिटरिंग आसानी से की जा सकती है।
  • इस एप्प और पोर्टल से पंचायतो में चल रहे कार्यों की जानकारी कोई भी रख पायेगा ।
  • eGramSwaraj का एंड्रॉइड एप्प भी है इसको आप अपने मोबाईल में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • ई ग्राम स्वराज एप्प के माध्यम से पंचायत के कार्य योजना के मास्टर रोल आदि की जानकारी ऑनलाइन रहेगी।
  • देश की किसी भी किसी भी ग्राम पंचायत की जानकारी आपको किसी भी जगह आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।
  • गांव से संबंधी सभी सेवाओं का लाभ अब सरपंच अपने पंचायत के तहत ही प्राप्त कर सकते है।
  • पोर्टल में सभी के लिए सार्वजानिक जानकारी को एकत्रित किया जायेगा जिसका लाभ सभी ग्रामवासी प्राप्त कर सकते है।
  • इस पोर्टल में जीपीडीपी में प्रस्तावित सभी गतिविधियों में किये गए खर्च का विवरण उपलब्ध किया जायेगा।
  • योजनाओं के पृथक्करण के लिए ब्लॉक् जिला स्तर के प्रतिनिधियों के पास सभी जानकारी उपलब्ध रहेगी।

ई ग्राम स्वराज एप्प डाउनलोड कैसे करे ?

    1. सबसे पहले उम्मीदवार अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाएँ।
    2. उसके बाद आपके फोन की स्क्रीन पर गूगल प्ले स्टोर एप्प खुल जायेगा।
    3. यहां ई ग्राम स्वराज एप्प टाइप करके सर्च करना होगा।
    4. अब आपकी मोबाईल स्क्रीन पर इस तरह का एप्प आएगा।
    5. अब इसको डाउनलोड /इंस्टाल करने के लिए आपको Install का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
    6. क्लिक करते ही यह एप्प डाउनलोड होने लगेगा।
    7. एप्प डाउनलोड होने के बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकते है।

स्वामित्व पोर्टल में लॉगिन कैसे करें ?

  1. सबसे आपको योजना की ऑफिसियल वेबसाइट svamitva.nic.in में विजिट करना होगा।
  2. उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  3. वेबसाइट के होम पेज में Login के विकल्प में क्लिक करें।
  4. next page में मोबाइल नंबर ,पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन बटन में क्लिक करें।
  5. इस तरह से पोर्टल में लॉगिन करने की प्रक्रिया आपकी पूर्ण हो जाएगी।

FAQs : स्वामित्व योजना क्या है ? E-Gram Swaraj App

1. ई ग्राम स्वराज और स्वामित्व योजना की शुरुआत कब हुयी ?
A- ई ग्राम स्वराज और स्वराज पोर्टल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 24 अप्रैल 2020 को लॉन्च किया गया।

2. प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के क्या फायदे है ?
A- इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों की भूमि का डिजिटली के माध्यम से रिकॉर्ड प्राप्त किया जायेगा। साथ ही सर्वेक्षण के आधार पर भूमि के मालिक को प्रॉपर्टी कार्ड भी प्रदान किया जायेगा ,इस कार्ड के माध्यम से नागरिक बैंकों से आसानी से ऋण प्राप्त कर सकते है।

3. स्वामित्व योजना का उद्देश्य क्या है ?
A – योजना का उद्देश्य जमीन के मालिक को उनका मालिकाना हक़ देना है जिसके माध्यम से उनकी जमीन पर कोई भी जबरदस्ती हक़ नहीं जता सकते हैं। और साथ ही योजना का एक और है जिसमे भारत में डिजिटल को बढ़ावा देना है और नागरिकों को सारी सुविधाएँ ऑनलाइन प्रदान करना है।

4. स्वामित्व योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
A- Svamitva Yojana की आधिकारिक वेबसाइट svamitva.nic.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!