सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना 2023। Surakshit Matritva Aashwasan Suman Yojana 2023

भारत सरकार ने महिलाओं की स्वास्थय देखभाल हेतु कई तरह की योजनाओं को जारी करती रहती है। सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना की शुरुआत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने विभिन्न राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ 10 अक्टूबर 2019 को शुरू किया गया है। Surakshit Matritva Aashwasan Yojana योजना के अंतर्गत देश में जितनी भी गर्भवती महिलाएँ एवं नए जन्मे बच्चों की सुरक्षा हेतु सरकार इन्हे स्वास्थ्य से जुडी सभी सेवाओं को मुफ्त में प्रदान करेंगी। क्यूंकि कई बार महिलाओं एवं बच्चों को सही स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिलती जिसके कारण उनकी मृत्यु हो जाती है। इस लिए भारत सरकारने इस योजना के जरिये महिला एवं बच्चे को हेल्थ से सम्बंधित निशुल्क सेवा प्रदान करती है।

इस योजना के तहत सभी राज्य के सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रो में हर महीने 9 तारीख को सम्बंधित डॉक्टर की मदद से गर्भवती महिलाओं के पेट में पल रहे बच्चों की मुफ्त में जाँच की जाएगी। आज हम आपको योजना से सम्बंधित जानकारी जैसे: सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना से मिलने वाले लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, Safe Maternity Assurance Suman Yojana में आवेदन कैसे करे ? Online Apply आदि की जानकारी प्रदान करेंगे।

सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना क्या है ? Surakshit Matritva Aashwasan Yojana

सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना के तहत वह परिवार रूप से कमजोर होने के कारण अपने परिवार की गर्भवती महिला की सही से देखभाल नहीं कर पाते या जिनके परिवार वाले हॉस्पिटल्स का खर्चा तक नहीं उठा पाते है उन महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत पूरी देखभाल की जाएगी, जिसमे महिला के गर्भवती होने के 6 महीने से लेकर बच्चे के जन्म के 6 महीने तक मुफ्त इलाज, दवाइयाँ, और स्वास्थ्य से सम्बंधित अन्य सेवाएं सरकार द्वारा प्रदान की जाएँगी।

इस के अलावा महिला की डिलीवरी के समय घर से हॉस्पिटल तक ले जाने का खर्चा भी मुफ्त में होगा। प्रसव से पहले गर्भवती महिला चार बार अपना फ्री में चेकअप करवा सकती है। जिससे उन्हें अपने होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में पता चलता रहेगा। योजना का लाभ देश के सभी गर्भवती महिला ले सकेंगी इसके लिए उन्हें ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन फॉर्म व इससे सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।

योजना नाम सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना
आधिकारिक वेबसाइट suman.nhp.gov.in
उद्देश्य गर्भवती महिला व नवजात शिशु को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं देना
योजना की शुरुवात तारीख 10 अक्टूबर 2019
श्रेणी केंद्र सरकारी योजना
लाभ देश की गरीब गर्भवती महिलाएं
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन / ऑफलाइन

Read also :

Surakshit Matritva Aashwasan Suman का उद्देश्य

बहुत सी महिलाओं को गर्भवस्था के समय में उचित खान-पान नहीं मिल पाता है जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इसके आलावा अनेको परिवारों में पैसो कि कमी के कारण महिलाएं गर्भावस्था के समय में अपनी जरूरतों को पूरा नहीं कर पाती हैं। कई महिलाएं बीमारी की स्थिति में दवाई न मिल पाने के कारण बच्चे के जन्म से पूर्व ही दम तोड़ देती हैं। इन्ही सभी समस्याओ को देखते हुए सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत 100% तक अस्पतालों या प्रशिक्षित नर्सो की निगरानी में महिलाओं के प्रसव की बात कही जा रही है जिससे की माँ और उसके बच्चे के स्वास्थ्य की उचित देखभाल की जा सकेगी।

सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना के लाभ और विषेशताएं। Benefits and Features

  • सुमन योजना के अंतर्गत महिला को सुरक्षित डिलीवरी की गारंटी दी जाती है।
  • योजना का लक्ष्य महिला व नवजात शिशु की मृत्यु दरों को काम करना है।
  • भोपाल राज्य में इस योजना का परिपालन करने के लिए इंटीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर भी बनायें गए है।
  • सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के 4 बार का मुफ्त चेकअप का खर्चा सरकार द्वारा उठाया जायेगा।
  • महिला के गर्भवती होने के 6 महीने से लेकर बच्चे के जन्म के 6 महीने तक मुफ्त इलाज, दवाइयाँ, और स्वास्थ्य से सम्बंधित अन्य सेवाएं सरकार द्वारा प्रदान की जाएँगी
  • योजना की शुरुवात 10 अक्टूबर 2019 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन जी द्वारा की गयी।
  • महिला इस योजना का लाभार्थी अपनी डिलीवरी से पहले से डिलीवरी के बाद तक होंगी।
  • इस योजना के तहत महिलाओं को 1 घंटे के अंदर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाएगी।

Surakshit Matritva Aashwasan Yojana Eligibility। सुमन योजना के लिए पात्रता

  1. Safe Maternity Assurance Suman Yojana Eligibility
  2. आवेदक महिला भारत की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  3. इस योजना का लाभ भारत की सभी गर्भवती महिला ले सकेंगी।
  4. गरीब परिवार की महिलाएं जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होगी वह इसका आवेदन कर सकते हैं।
  5. गांव व शहर में रह रही सभी महिलाएं इस योजना का पात्र समझी जाएँगी।

सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज । Surakshit Matritva Aashwasan Yojana Documents

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • आय प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना में आवेदन कैसे करें । Surakshit Matritva Aashwasan Yojana apply online

  1. सबसे पहले आपको सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. उसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आजायेगा।
  3. होम पेज पर आपको apply now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  4. क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
  5. आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियों जैसे: अपना नाम, पता, पिता का नाम, लिंग आदि भरना है।
  6. जिसके बाद आपको फॉर्म में मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
  7. सही जानकारी भरने के बाद एक बार फॉर्म को दोबारा चेक कर ले।
  8. अब आप Submitके बटन पर क्लिक कर दें।
  9. जिसेक बाद आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Helpline Number। हेल्पलाइन नंबर

हमने इस आटिकल के माध्यम से आपको सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

  • Helpline Number : 1800 180 1104

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना। Safe Maternity Assurance Suman Yojana के बारे मे सभी जरुरी जानकारी प्रदान की है। अगर आपको हमारी ये जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने दोस्तों को भी शेर जरुर करे और अपने Facebook और WhatsApp के ग्रुप में भी शेर अवश्य करे। दोस्तों इस आर्टिकल या हमारे बारे में कोई सवाल हो तो निचे Comment Box में कमेन्ट जरुर करे और अन्य सभी योजनाओ की सबसे पहले Update पाने के लिए हमारे पेज www.allsarkariyojna.in के साथ जुड़े रहें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!