मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग 2023 : MP Horticulture Department 2023 Application Form Download

Horticulture Department MP : उद्यानिकी विभाग मध्यप्रदेश में रह रहे किसानों को कई तरह की स्कीम में अनुदान प्रदान करवाता है क्यूंकि कई बार किसानों को फसलों को और अधिक मजबूती देने के लिए खाद्य एवं अन्य पेस्टीसिड्स की जरूरत पड़ती है और आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर उनकी फसले अच्छी उपजाऊ नहीं हो पाती लेकिन पंजीकरण करने पर वह आसानी से सहायता राशि सरकार द्वारा प्राप्त कर सकेगा।

क्लस्टर के किसानों को उद्यानिकी विभाग से अनुदान प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। आवेदक को रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसी भी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे वह आसानी से अपने घर बैठे मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है।

हम आपको मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग के सम्बंधित जानकारी प्रदान करेंगे। जैसे की : मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग 2023 ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करे, Udyaniki Vibhag Madhya Pradesh से मिलने वाले लाभ, पात्रता, उद्देश्य आदि के बारे में बताने जा रहे है तो आप आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग 2023

आर्टिकल MP उद्यानिकी विभाग
राज्य मध्यप्रदेश
साल 2023
लाभ लेने वाले राज्य के किसान
उद्देश्य राज्य के किसानो को अनुदान प्रदान करवाना
श्रेणी राज्य सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड
आधिकारिक वेबसाइट mpfsts.mp.gov.in/mphd

उद्यानिकी विभाग का उद्देश्य

उद्यानिकी विभाग का उद्देश्य यह है कि वह अधिक से अधिक किसानों को कृषि क्षेत्र में बढ़ावा दे सके मध्यप्रदेश उद्यानिकी विभाग द्वारा जारी की गई योजना का अनुदान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने पर किसानों को प्रदान करना और इसके साथ साथ उनकी आय में भी वृद्धि लाना और देश में भ्रष्टाचार की समस्या में कमी लाना। अनुदान प्राप्त करने के कॉमन सर्विस सेंटर या MP ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। जो नागरिक स्वयं पोर्टल में पंजीकरण करने में असमर्थ है वह अपने नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र में जाके अपना पंजीकरण करवा सकते है।

उद्यानिकी विभाग मध्य प्रदेश 2023 से मिलने वाले लाभ

  • उद्यानिक विभाग द्वारा तिथियों का निर्धारण और घोषणा की जाती है। आवेदक किसान को योजनाओं से जुडी जानकारी व अन्य दिशा-निर्देश जानने के लिए पोर्टल पर चेक करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी प्रकार की जानकरियों को सही से भरना बहुत जरुरी है नहीं तो फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा।
  • सरकार द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर सभी योजनाओं व उनके अनुदान के लिए जानकारी प्रदान की गयी है।
  • ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करने पर किसानों के समय और पैसे दोनों की बचत हो पायेगी।
  • अनुदान राशि लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है इसके लिए आवेदक का स्वयं का बैंक अकाउंट होना बहुत जरुरी है जो आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
  • जब भी विभाग द्वारा लाभार्थी के बैंक खाते में राशि DBT के माध्यम से भेजी जाती है तब लाभार्थी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर उसे SMS द्वारा जानकरी प्राप्त हो जाती है।
  • आवेदक किसान आसानी से घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते है और जो किसान स्वयं से फॉर्म नहीं भर सकते है वह जन सेवा केंद्र के एजेंट द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

उद्यानिकी विभाग पंजीकरण के लिए दस्तावेज

पहचान पत्र : वोटर ID कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड आदिभूमि के कागजात
बैंक डिटेल्स
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फ़ोटो
ईमेल आईडी

MP Udyaniki Vibhag हेतु पात्रता

उद्यानिकी विभाग की योजनाएं का लाभ प्राप्त करने हेतु आपको इसकी पात्रता होनी बहुत जरुरी है। हम आपको योजना हेतु पात्रता के बारे में बताने जा रहे है।

मध्यप्रदेश राज्य के किसानों नागरिक ही इस योजना के पात्र समझे जायेंगे।
वह किसान जो मध्यप्रदेश राज्य के मूल निवासी होंगे वह MP उद्यानिकी विभाग के पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते है और इसका लाभ प्राप्त कर सकते है।
आवेदक को पंजीकरण के समय अपने पास सभी दस्तावेज रखने जरुरी है अन्यथा वह पंजीकरण नहीं करवा सकंगे।

मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग 2023 ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करे ?

मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग की पंजीयन पंजीकरण करने के लिए आवेदक हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे।

  1. आवेदक सबसे पहले उद्यानिकी विभाग मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट mpfsts.mp.gov.in पर जाएं।
  2. जिसके बाद आपके सामने इस तरह का होम पेज खुल कर आजायेगा।
  3. आपको होम पेज पर नवीन पंजीयन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. अब आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  5. यहाँ आपको अपना मोबाइल नंबर भरना होगा और OTP भेजे के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
  6. क्लिक करते ही आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आपको OTP (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त होगा आप उसे बॉक्स में भर दें।
  7. जिसके बाद नए पेज पर आप E-KYC के बायोमेट्रिक सत्यापन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  8. अब आपको इसमें पूछी गयी जानकारी को भरना है।
  9. जिसमे आपको सबसे पहले आधार कार्ड नंबर डालना है।
  10. अब आप फिंगरप्रिंट लगाएं जिसमे आपको दायं व बायं हाथ का इस्तेमाल करना है।
  11. इसके बाद आप कैप्चर फिंगर प्रिंट के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें।
  12. क्लिक करते ही आपके समाने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
  13. आप फॉर्म में पूछी गयी जानकारी जैसे: आवेदक का जिला, भूमि क्षेत्र, ब्लॉक, ग्राम, पंचायत, पता आदि को भरना है।
  14. सभी जनकरी भरने के बाद आपको फॉर्म में पूछे गए दस्तावेजो जैसे: फोटो, खसरा, बैंक की पासबुक, जातिप्रमाण पत्र आदि को अपलोड या स्कैन करना होगा।
  15. अब आप सेव के ऑप्शन पर क्लिक कर दें। क्लिक करते ही आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आपको OTP प्राप्त होगा आपको उसे बॉक्स में भरकर सत्यापन करना होगा।
  16. वेरिफिकेशन होने के पश्चात आपके रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस पूरी हो जाएगी।

आवेदन प्रिंट कैसे करें ?

Application Form Download / आवेदन प्रिंट करने के लिए दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे।

  • सबसे पहले उद्यानिकी विभाग मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • जिसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • .होम पेज पर कृषक के ऑप्शन पर जाएं।
  • यहाँ आपको दिए गए ऑप्शन में से आवेदन प्रिंट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड को भरना होगा।
  • अब आपको सर्च पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही फॉर्म आपकी स्क्रीन पर आजायेगा जिसे आप प्रिंट कर सकते है।

Read Also : मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना 2023

हेल्पलाइन नंबर। Helpline Number

यदि आपको योजना से सम्बंधित कोई भी जानकारी जाननी होगी या किसी भी प्रकार की शिकायत है तो आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके जानकारी ले सकते है या इसके अलावा आप ईमेल id पर ईमेल भेजकर अपनी समस्या का हल जान सकते है।

  • हेल्पलाइन नंबर 0755-4059242
  • ईमेल ID mpfsts.helpdesk@mp.gov.in
FAQs : मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग 2023

1. मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
A – मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग 2023 की आधिकारिक वेबसाइट https://mpfsts.mp.gov.in है।

2. पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की आवेदन प्रक्रिया क्या है?
A – आवेदक किसान ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते है और इसका लाभ प्राप्त कर सकते है। आवेदक को इसके लिए उन्हें पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!