अहिल्याबाई निःशुल्क शिक्षा योजना उत्तर प्रदेश 2023 । UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2023

UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana : उत्तर प्रदेश मे गरीब परिवारों की लड़कियों को शिक्षित करने के लिए उत्तर प्रदेश देवी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना को आरंभ किया गया हैं। इस योजना के माध्यम से लड़कियों को ग्रेजुएशन तक निशुल्क शिक्षा प्रदान करवाई जाएगी। ताकि गरीब परिवार की लड़कियां भी ग्रेजुएशन तक शिक्षा प्राप्त करके एक ‌उज्जवल भविष्य की हकदार बन सकें। क्योंकि अधिकतर गरीब परिवार की लड़कियां पैसों की कमी के कारण शिक्षा प्राप्त से वंचित रह जाती है। लेकिन अब उत्तर प्रदेश अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना के माध्यम से वह पैसों की चिंता किए बिना ग्रेजुएशन तक आसानी से पढ़ सकती है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में ‌UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2023 के बारे संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं।

UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana क्या है ?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘ से प्रेरित होकर UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana को शुरू किया है। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से बेटियों को ग्रेजुएट स्तर तक निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। साथ ही उन्हें यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, किताबें-कॉपियां आदि चीजें भी निशुल्क ही दी जाएगी। इस वर्ष इस योजना के तहत 21 करोड़ 12 लाख रुपए बजट निर्धारित किया गया है। सरकार द्वारा इसी सत्र से लाभार्थी लड़कियों की शिक्षा का शुल्क देने की व्यवस्था की जा रही है। यूपी उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस योजना का संचालन एवं मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रदेश में पहली बार ग्रेजुएट स्तर तक निशुल्क शिक्षा देने का प्रावधान किया गया है। उत्तर प्रदेश अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना 2023 के माध्यम से सभी जाति , वर्ग एवं धर्म की ‌ गरीब लड़कियां ग्रेजुएशन तक शिक्षित हो सकेगी। जिससे वह भी हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगे।

UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana Highlights

योजना का नाम      अहिल्याबाई निःशुल्क शिक्षा योजना उत्तर प्रदेश
किसके द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
संबंधित विभाग यूपी उच्च शिक्षा विभाग
लाभार्थी प्रदेश के गरीब परिवारों की बेटियां
उद्देश्य ग्रेजुएट स्तर तक गरीब बेटियों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करना
निर्धारित बजट 21 करोड़ 12 लाख रुपए
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया Online
अधिकारिक वेबसाइट https://www.upefa.com/upefaweb/

अहिल्याबाई निःशुल्क शिक्षा योजना का उद्देश्य

यदि यह योजना जमीन स्तर पर वास्तविक रूप से उतरती है तो बालिकाएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने पैरों पर खड़ी हो सकेगी।
इस योजना द्वारा गरीब परिवार की बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।
योजना के अंतर्गत यदि बालिकाएं पढ़ती है, तो इससे समाज, प्रदेश और देश के विकास में योगदान देने में उनकी भागीदारी अहम होगी।
योजना के द्वारा कन्या भ्रूण हत्या रोकने में भी काफी मदद मिलेगी।
योजना लागु होने से बालिकाओं के माध्यम से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
गरीब माता-पिता बालिका की शिक्षा का खर्चा उठा पाने में सक्षम नहीं होते है, इसी को देखते हुए अहिल्याबाई योजना का शुभारम्भ किया गया है, कि बालिकाएं की शिक्षा में कोई रूकावट न हो।

Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2023 के तहत दी जाने वाली सहायता

प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत गरीब पात्र बेटियों को स्नातक ‌स्तर तक निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।
जिन गरीब छात्राओं ने बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए है उन्हें ₹2000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
जो छात्राएं समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति से वंचित है उन्हें भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
इसके अलावा उन्हें स्कूल बैग, ड्रेस, किताब और पढ़ने लिखने की चीजें भी निशुल्क दी जाएंगी।
जिन छात्राओं को समाज कल्याण विभाग से शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं होती है उन्हें भी इस योजना के माध्यम से उनकी फीस वापस उनके खाते में हस्तांतरित की जाएगी।
Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana के तहत सभी धर्म,जाति की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली छात्राओं को शुल्क प्रतिपूर्ति की सुविधा दी जाएगी।

UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana के लाभ तथा विशेषताएं

  • इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी पात्र और योग्य बालिकाओ को ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त करने तक की शिक्षा निशुल्क प्रदान की जाएगी।
  • इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा बालिकाओ को फीस, ड्रेस, यूनिफॉर्म, किताबें एवं अन्य पढ़ाई लिखाई की सभी वस्तुएं भी प्रदान की जाएगी।
  • उत्तर प्रदेश देवी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना के माध्यम से राज्य में शिक्षा स्तर को बढ़ावा दिया जाएगा तथा साक्षरता दर में भी इस योजना के माध्यम से वृद्धि होगी।
  • अब गरीब परिवारों को अपनी बेटियों की शिक्षा हेतु चिंतित होने की आवश्यकता नहीं होगी, इसके अतिरिक्त लोगो में बेटियों के प्रति बनी हुई मानसिकता में भी बदलाव आएगा।
  • इसके साथ ही इस योजना के माध्यम से राज्य में उच्च शिक्षा में छात्राओं की भागीदारी में वृद्धि होगी, इससे बालिकाएं भी राज्य की प्रगति में योगदान देने हेतु सक्षम होंगी।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 21 करोड़ 12 लाख रुपए के बजट का निर्धारण किया गया है, इसके साथ ही सरकार द्वारा इस साल राज्य की बालिकाओ को शिक्षा का शुल्क प्रदान करने के संबंध में भी विचार किया जा रहा है।
  • UP की गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली बालिकाओ को लाभ प्रदान करने हेतु उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2023 का आरंभ किया गया है।

उत्तर प्रदेश अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना के तहत पात्रता

  1. आवेदक लड़की को उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  2. गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली लड़कियां ही इस योजना का लाभ उठाने की पात्र है।
  3. केवल लड़कियां ही उत्तर प्रदेश अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना के तहत आवेदन करने की पात्र है।
  4. आवेदक लड़की का बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो।

अहिल्याबाई निःशुल्क शिक्षा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज। Documents

  • बालिका का आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • स्कूल या कॉलेज का प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक की पासबुक
  • आवेदक के हस्ताक्षर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना में आवेदन कैसे करें ?

UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana का लाभ लेने के लिए उन्हें नीचे दिए स्टेप्स को फ़ॉलो करे।

  1. आप को आवेदन करने हेतु बालिकाओं को अपने किसी नजदीकी स्कूल या कॉलेज में एडमिशन करवाना होगा।
  2. एडमिशन लेने के बाद बालिका को अपने स्कूल या कॉलेज के प्रबंधक से संपर्क करना होगा।
  3. स्कूल या कॉलेज के प्रबंधक इस योजना से जुड़ी सभी तरह की जानकारी बालिकाओं को प्रदान की जाएगी।
  4. योजना के तहत आवेदन पत्र उन्हें स्कूल या कॉलेज से ही प्राप्त होगा।
  5. आवेदन पत्र को अच्छी तरह से भरकर उसके साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की कॉपी सलंग्न कर सम्बंधित कार्यालय में जमा करने होंगे।
  6. उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा सभी आवेदन पत्रों की गहनता से जांच की जायेगी।
  7. उसके बाद बालिकाओं की सूची तैयार की जायेगी और उसे स्कूल-कॉलेज में भेज दी जायेगी।
  8. इस सूची में जिन का नाम शामिल होगा उन्हें ही UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2023 के तहत निशुल्क शिक्षा प्रदान करवाई जाएगी।

Read Also : PM Gati Shakti Yojana 2023: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

FAQs : अहिल्याबाई निःशुल्क शिक्षा योजना उत्तर प्रदेश 2023

1. UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana क्या है ?
A- इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार स्नातक स्तर तक बालिकाओं की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाएगी। इस योजना के लिए राज्य सरकार द्वारा बजट भी आवंटित कर दिया है। योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की बालिकाओं को निशुल्क यूनिफार्म, स्कूल बैग, किताबें, जूते, मोज़े, स्वेटर, वाईफाई आदि सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। यह योजना उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुरू की है। इसके तहत छात्राओं को स्नातक तक की शिक्षा मुफ्त प्रदान की जाएगी।

2. UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana के उद्देश्य क्या है ?
A- इस योजना द्वारा गरीब परिवार की बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना के अंतर्गत यदि बालिकाएं पढ़ती है, तो इससे समाज, प्रदेश और देश के विकास में योगदान देने में उनकी भागीदारी अहम होगी। उत्तर प्रदेश अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना का मुख्य उद्देश्य है कि सभी लड़कियों को शिक्षा में बढ़ावा देना और उन सभी को उच्च शिक्षा का प्रदान करना जिससे कि अधिक से अधिक लड़की शिक्षित होकर भविष्य के लिए आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकती है|

3. UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2023 के बजट क्या है ?
A- इस योजना के तहत सरकार इसी सत्र से बेटियों की शिक्षा का शुल्क देने की व्यवस्था करेगी। समाज कल्याण विभाग द्वारा प्राप्त छात्रवृत्ति से जो लड़कियां छूट गयी है उन्हें इस योजना से जोड़ा जायेगा। इस योजना के तहत 21 करोड़ रूपए बजट का प्रावधान है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!