sukanya yojana kya ha 2023। सुकन्या योजना के लिए कैसे आवेदन करें 2023

दोस्तों, इस पोस्ट में आप sukanya yojana kya hai इस बारे में आवश्यक सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है। Sukanya Samriddhi Yojana की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2 दिसंबर 2014 में किया गया था। इस योजना को लागू करने का मुख्य उद्देश्य देश में नारी शक्ति को समृद्ध और सशक्त बनाना है। Sukanya Samriddhi Yojana ऐसे नागरिकों को के लिए है। जो अपने बेटी के भविष्य के लिए बचत करना चाहते हैं। इस योजना के अंतर्गत वह छोटी छोटी बचत करके अपने बेटी के उज्जवल, भविष्य अच्छी शिक्षा और उस के सपनों को पूरा कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत चलाई जा रही है।

इस योजना द्वारा देश में लड़के और लड़कियों के फर्क हो दूर किया गया है। Sukanya Samriddhi Yojana क्या है?  इस योजना के अंतर्गत आप  खाता कैसे खोल सकते हैं? सुकन्या समृद्धि योजना इंटरेस्ट रेट 2023, सुकन्या योजना डाकघर, सुकन्या समृद्धि योजना 2023, सुकन्या समृद्धि योजना अपडेट, सुकन्या समृद्धि योजना के नियम 2023 क्या है? इसकी पूरी जानकारी  प्राप्त करने के लिए आपको यह आर्टिकल लास्ट तक पढ़ना होगा। यहां पर हम आपको पूरी जानकारी प्राप्त होगी।

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत Sukanya Samriddhi Yojana की शुरुआत 2 दिसंबर 2014 में की गई थी। इस योजना के अंतर्गत जन्म से लेकर 10 वर्ष तक आयु की कन्याओं का अकाउंट खोला जाता है। सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत अकाउंट कोई भी नागरिक अपने किसी नजदीकी पोस्ट ऑफिस अथवा बैंक में खुलवा सकता है। इस योजना के अंतर्गत न्यूनतम ₹1000 की धनराशि जमा करनी होती है। Sukanya Samriddhi Yojana का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को आगे बढ़ाना है। और उनकी पढ़ाई, विवाह योग्य होने पर पैसों की कमी ना आए, इसके लिए माता-पिता छोटी-छोटी धनराशि इस योजना के अंतर्गत बचत कर सकते हैं।

योजना के अंतर्गत जब लड़की 18 वर्ष की होगी तब वह पढ़ाई के लिए इस खाते से पैसे निकाल सकती है। और 21 वर्ष की होने पर विवाह के समय Sukanya Samriddhi Yojana के अंतर्गत जमा संपूर्ण धनराशि निकालकर अपने विवाह आदि में  उपयोग कर सकती हैं। सुकन्या समृद्धि योजना से लड़कियों को काफी प्रोत्साहन मिलता है। जिससे वह आगे बढ़ेंगी। और देश के विकास में भागीदार होंगी। इसके साथ ही देश में नारियों की स्थिति और अधिक सशक्त सुदृढ़ होगी।

सुकन्या समृद्धि खाते के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Sukanya Samriddhi Yojana के अंतर्गत ऑनलाइन खाते के लिए आवेदन करने के लिए आप नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करे

  1. सबसे पहले आपको 28 राष्ट्रीयकृत बैंकों में से किसी एक बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। जिस बैंक में आप सुकन्या समृद्धि खाता ओपन करना चाहते हैं।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के पश्चात यहां आपको Sukanya Samriddhi Yojana का लिंक मिलेगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  3. इस लिंक पर क्लिक करने के पश्चात आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसमें आपको रेजिडेंशल प्रूफ माता-पिता का पहचान पत्र और बच्चे का पहचान का पत्र और जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।
  4. यहां पर आपके द्वारा प्रदान की गई जानकारी की प्रामाणिकता होना आवश्यक है। आपके द्वारा प्रदान की गई सभी जानकारी को बैंक द्वारा प्रमाणित किया जाएगा।
  5. सभी जानकारी भरने और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करने के पश्चात आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  6. आवेदन पत्र सबमिट करने के पश्चात आपको पहली राशि बैंक खाते में जमा कर खाता चालू कर सकते हैं।आप नेट बैंकिंग की मदद से भी पैसे जमा कर सकते हैं।
  7. खाता ओपन होने के पश्चात जब भी आपके खाते में पैसे जमा करते हैं। आपको SMS द्वारा सभी जानकारी प्रदान कर दी जाती है।

Sukanya Samriddhi Yojana के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कैसे करें ?

यदि आप Sukanya Samriddhi Yojana के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं। तो आप नीचे बताये जा रहे आसन से स्टेप्स को फॉलो करके ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं

  1. सुकन्या समृद्धि योजना खाते के लिए ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को लेकर अपने नजदीकी किसी बैंक अथवा पोस्ट ऑफिस में जाना होगा।
  2. बैंक अथवा पोस्ट ऑफिस में पहुंचकर आपको सुकन्या समृद्धि योजना फार्म प्राप्त करना होगा। आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को आपको सही-सही भरना होगा।
  3. इसके साथ ही आप को आवेदन पत्र में आवश्यक सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी भी संलग्न करना होगा।
  4. सभी जानकारी सही-सही भरनेऔर आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करने के पश्चात अपना आवेदन पत्र बैंक अथवा डाकघर द्वारा निर्धारित काउंटर पर जमा करना होगा।
  5. आवेदन फॉर्म जमा करने के पश्चात बैंक अथवा  डाकघर द्वारा आवेदन पत्र की जांच की जाएगी। और उसके पश्चात खाता खोल दिया जाएगा।
  6. खाता खोलने के पश्चात बैंक और डाकघर द्वारा आपको पासबुक भी प्रदान की जाएगी। जिसमें आप के सभी लेन-देन का विवरण प्रदान किया जाएगा।

Sukanya Samriddhi Yojana के अंतर्गत कौन अकाउंट खोल सकता है ?

Sukanya Samriddhi Yojana के अंतर्गत केवल जन्म से लेकर 10 वर्ष की उम्र की लड़की के नाम पर ही अकाउंट खोला जा सकता है। अर्थात इस योजना के अंतर्गत 10 वर्ष से ऊपर लड़कियों का अकाउंट ओपन नहीं किया जा सकता है। यह योजना का लाभ अनिवासी भारतीय (एन आर आई) नहीं प्राप्त कर सकते हैं। यदि कोई कन्या, सुकन्या समृद्धि खाता ओपन करने के पश्चात एन आर आई बन जाती है। तो उसे सुकन्या समृद्धि योजना का खाता बंद करना होगा। यदि खाता बंद नहीं किया जाता है। तो एन आर आई बनने के पश्चात इस खाते में किसी प्रकार का ब्याज नहीं प्रदान किया जाएगा।

Read also :

Sukanya Samriddhi Yojana के अंतर्गत आप कितने खाते खोल सकते हैं ?

इस योजना के अंतर्गत आप कितने अकाउंट खोल सकते हैं। इसके बारे में आप इस तरह समझ सकते हैं

  • Sukanya Samriddhi Yojana के अंतर्गत आप एक कन्या के नाम से केवल एक ही अकाउंट खोल सकते हैं।
  • कन्या के माता पिता अथवा अन्य कानूनी अभिभावक इस योजना के अंतर्गत दो अकाउंट खोल सकते हैं।
  • यदि किसी माता-पिता की पहली संतान कन्या है। और दूसरी संतान दो जुड़वा कन्यायें हैं। तब वह तीसरा अकाउंट ओपन करवा सकते हैं। ऐसी स्थिति में माता-पिता को मेडिकल प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा।
  • Sukanya Samriddhi Yojana के अंतर्गत खाता खोलने के लिए आपको बेटी का जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।
  • इस योजना के लिए खाता में पैसे जमा करने वाले व्यक्ति का परिचय पत्र की भी आवश्यकता होगी।
  • जमाकर्ता का एड्रेस प्रूफ भी सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाता खोलने के लिए आवश्यक है।

FAQs : सुकन्या समृद्धि योजना

सुकन्या समृद्धि योजना किसके द्वारा शुरू की गयी ?

सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने की। ताकि गरीब परिवार के नागरिक अपनी बेटियों के उज्जल भविष्य के लिए बचत कर सके।

सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत कब की गई?

Ans. Sukanya Samriddhi Yojana की शुरुआत 2 दिसंबर 2014 को की गयी थी।

सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?

यह केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गयी एक सरकारी योजना है, इस योजना के तहत देश के नगरी अपने बेटी या गोद ली बेटी के अच्छे भबिष्य के लिए 250 रूपये से खाता ओपन करा कर 100 रूपये से 1.5 लाख रूपये तक जमा करके ब्याज प्राप्त कर सकते है।

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत कितना ब्याज दिया जायेगा ?

इस योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थियों को उनकी जमा धनराशि पर सालाना 7.6% ब्याज प्रदान किया जायेगा।

सुकन्या समृद्धि योजना कितने रूपये जमा करने पड़ते है ?

A- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत लाभार्थीओ को प्रति वर्ष कम से कम 250 रूपये जमा करने होंगे।

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 14 वर्ष तक 2000 रूपये जमा करने पर कितना मिलेगा ?

A- Sukanya Samriddhi Yojana के तहत 14 वर्ष तक 2000 रूपये जमा करने पर खाता परिपक्व होने पर आपके लिए करीब 10 लाख रूपये मिलेंगे।

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाता कैसे खुलवाए ?

A- अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना खाता ओपन करना चाहते है तो आप किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर खाता ओपन करा सकते है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!