How to Apply Rajasthan Intercaste Marriage Promotion Scheme 2023

राजस्थान सरकार ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की तरफ से अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना (Rajasthan Intercaste Marriage Scheme 2023) चला रखी है। जिसके द्वारा प्रदेश की सरकार अंतरजातीय विवाह (Government Inter Caste Marriage Scheme) को बढ़ावा देने और जातियों में विवाह को लेकर हो रहे भेदभाव को खत्म करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। जैसा की आप सभी जानते हैं की आज के समय में युवा और युवती इंटर कास्ट मैरिज कर रहे हैं जिसके वजह से कई बार विवाहित जोड़े को अपना घर भी छोडना पड़ता है। उन्हे शादी करने के बाद कोई परेशानी ना हो इसी वजह से राज्य सरकार ने इस अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना (Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme) को राज्य में शुरू किया था।

दोस्तों, इस आटिकल के माध्यम से हम आपको इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना क्या है?,इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, विशेषताएं आदि। तो दोस्तों यदि आप Rajasthan Intercaste Marriage Promotion Scheme 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस आटिकल को अंत तक पढ़े।

Rajasthan Intercaste Marriage Scheme क्या है ?

राजस्थान सरकार समय -समय पर सामान्य और पिछड़ी जाति वर्ग के नागरिकों के कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का सञ्चालन करती है। राज्य सरकार प्रदेश में अंतरजातीय विवाह करने वाले युवाओं को राजस्थान इंटर कास्ट मैरिज योजना 2023 के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme के माध्यम से राजस्थान सरकार राज्य के ऐसे युवक युवती जिन्होंने अपनी जाति से हटकर किसी अन्य जाति के लड़के या लड़की से विवाह किया है इन्हें 10 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करती है। इस योजना में मिलने वाले आर्थिक लाभ के लिए विवाहित जोड़े को विवाह के 1 महीने के भीतर आवेदन करना होगा।

Rajasthan Intercaste Marriage yojana 2023 के बारे में जानकारी

योजना का नाम राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना
आरम्भ की गई राजस्थान सरकार द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी राज्य के अंतरजातीय विवाह करने वाले जोड़े
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
उद्देश्य अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहन देना एवं समाज में फैली गलत मानसिकता को दूर करना
लाभ अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहन दिया जाएगा तथा समाज में फैली गलत मानसिकता को दूर किया जाएगा
श्रेणी राजस्थान सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट https://sjmsnew.rajasthan.gov.in/

Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme के तहत मिलने वाली राशि

  • डॉक्टर सविता बेन अंबेडकर योजना के अंतर्गत अंतरजातीय विवाह करने पर पति पत्नी को 10 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • इस योजना के तहत 5 लाख रुपए पति पत्नी के नाम पर 8 साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट कराएं जाएंगे।
  • बाकी बचे 5 लाख रुपए पति-पत्नी के ज्वाइंट बैंक अकाउंट में जमा कराए जाएंगे ताकि विवाहित जोड़े अपने लिए आवश्यक और घरेलू सामान को खरीद सके।

राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • राजस्थान सरकार द्वारा अंतरजातीय विवाह करने पर विवाहित जोड़ों को 10 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • आर्थिक सहायता राशि सीधे विवाहित जोड़ों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • अगर कोई लड़का या लड़की इस योजना के अंतर्गत दूसरी जाति में शादी करते हैं तो उसे इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • इस योजना के माध्यम से अंतरजातीय विवाह पर प्रतिबंध के कारण घर से भागने वाले जोड़ों को सरकार द्वारा सुरक्षा प्राप्त होगी।
  • समाज में फैली अंतरजातीय विवाह को लेकर व्यापक कुरीतियों को नष्ट करके समाज में समानता की भावना पैदा होगी।
  • राजस्थान जनजाति विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त नए जोड़े अपना घर आसानी से बसा सकेंगे।
  • अपनी पसंद के जीवन साथी के साथ शादी करना इस बात को राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के माध्यम से बढ़ावा मिल सकेगा।
  • घर वालों के दबाव में आकर शादी करने के कारण हो रहे अपराधों को इस योजना के माध्यम से रोका जा सकेगा।
  • इस Scheme के तहत अंतरजातीय विवाह करने वाले जोड़ों को एकमुश्त राशि का लाभ मिलेगा।
  • जिससे उन्हें अपना जीवन व्यतीत करने में सहायता मिलेगी।

Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme के लिए पात्रता

  1. आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  2. आवेदक की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास विवाह प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
  3. इस योजना के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के ऊपर किसी भी प्रकार का कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिए।
  4. Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme का लाभ लेने के लिए पति-पत्नी की वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  5. पहली बार अंतरजातीय विवाह करने वाले पति पत्नी ही इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  6. विवाह होने के 1 साल के भीतर ही राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • कोर्ट मैरिज प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • शादीशुदा जोड़े की संयुक्त फोटो

राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना 2023 के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

Inter Caste Marriage Scheme Online Apply

Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme का लाभ प्राप्त करना चाहते है, तो उनके द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। :

  1. सबसे पहले आपको SJMS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको न्यू यूजर सिंगल साइन ऑन (SSO) पोर्टल पर रजिस्टर करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  3. यहां पर आपको जन आधार, फेसबुक, गूगल, भमाशा आदि में से किसी एक के माध्यम से लॉगिन करना है।
  4. अब आपको Utility के विकल्प पर क्लिक करना है, इसके बाद आपको एडवांस सर्च के विकल्प पर क्लिक करके उपयोगिता, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और डॉक्टर सविता अंबेडकर इंटर कास्ट मेरिज का चुनाव कर लेना है।
  5. फिर आपको अगले पेज पर एप्लिकेशन फॉर्म के विकल्प पर क्लिक करना है।
  6. अब आपका आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज कर देना है।
  7. इसके बाद आपको फॉर्म में मांगी गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
  8. सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है,
  9. इस प्रक्रिया का पालन करके आप राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme के तहत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण विभाग या जिला अधिकारी के कार्यालय में जाना है।
  • वहां जाकर आपको कार्यालय के अधिकारी से Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme 2023 के तहत आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज कर देना है,
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म में मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अटैच कर देना है।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म वापस ले जाकर सामाजिक न्याय सशक्तिकरण विभाग के कार्यालय या जिला अधिकारी के कार्यालय में जमा कर देना है।
  • फिर आपके आवेदन का सत्यापन किया जाएगा, आवेदन के सत्यापित होने के पश्चात आपको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Read Also : कन्या विवाह योजना बिहार 2023

FAQs : राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना 2023

1. राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना को क्यों शुरू किया गया है ?
A- समाज में अंतरजातीय विवाह को लेकर चल रही क्रूर मानसिकता को समाप्त करने और लड़का लड़की को सुरक्षा प्रदान करने हेतु इस योजना को शुरू किया गया है।

2. राजस्थान अंतरजातीय विवाह योजना 2023 की शुरुआत किसके द्वारा की गई है ?
A- इस कल्याणकारी योजना का शुभारंभ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा किया गया है।

3. राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में आवेदन कब करना चाहिए ?
A- अंतरजातीय विवाह हो जाने के उपरांत 1 साल के अंदर आपको Inter Caste Marriage Scheme Rajasthan Online Apply कर देना चाहिए।

4. राजस्थान इंटर कास्ट मैरिज स्कीम के तहत लाभार्थी को कितनी सहायता राशि मिलेगी ?
A- राजस्थान इंटर कास्ट मैरिज स्कीम के तहत अंतरजातीय विवाह करने वाले लड़का और लड़की को ₹1000000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!