How to apply for Jal Jeevan Hariyali Yojana

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीवन हरियाली अभियान की शुरुआत पश्चिम चम्पारण के चंपापुर गांव से की थी। Jal Jeevan Hariyali Yojana को शुरू करने के पीछे नीतीश कुमार ने तर्क दिया था कि जो राज्य के 280 प्रखंड सूखे से प्रभावित हुए और भूमि का जलस्तर अधिकांश ज़िलों में काफ़ी निचले स्तर पर चला गया है इसलिए पर्यावरण के संतुलन के बारे में तत्काल कोई क़दम नहीं उठाए तो आने वाले समय में पूरे राज्य में भयंकर जल संकट शुरू हो जायेगा। मुख्यमंत्री नीतीश ने तीन वर्षों के अंदर Jal Jeevan Hariyali Yojana पर क़रीब 24 हज़ार करोड़ रु ख़र्च करने का लक्ष्य रखा है। इसके अंतर्गत कई करोड़ पौधों का रोपण किया जाएगा।

पानी के परंपरागत स्रोत जैसे- तालाब, पोखर, कुओं का निर्माण किया जायेगा। साथ ही पुराने तालाब, पोखर, कुओं जीर्णोद्धार किया जाएगा। जिससे जमीन के अंदर पानी का स्तर बढ़ने में मदद मिले। हम आपको अपने आटीकल में जल जीवन हरियाली योजना के सम्बंधित जानकारी प्रदान करेंगे। जैसे : जल जीवन हरियाली योजना का उद्देश्य, योजना से मिलने वाले लाभ एवं उनकी विशेषताएं, योजना के तहत किये जाने वाले काम, योजना हेतु पात्रता, ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया,आवेदन की स्थिति कैसे जाने आदि के बारे में विस्तार जानकारी बताएँगे। इस योजना के सम्बंधित अधिक जानकारी जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

Jal Jeevan Hariyali Yojana Highlights

jal jeevan hariyali yojana bihar के किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की गई है इस योजना के तहत सरकार द्वारा तलाब बनवाने के लिए 75500 रुपए की सब्सिडी प्रदान की जाएगी जिसके माध्यम से किसानों को सिंचाई करने में कोई कठिनाई नहीं होगी। आपको बता दें कि इस योजना के तहत अब तक एक करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। सरकार द्वारा जल जीवन हरियाली योजना का बजट 24524 करोड रुपए का निर्धारित कर दिया गया है और इसके साथ-साथ किसानों को विभिन्न प्रकार के लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।

योजना का नाम      जल जीवन हरियाली योजना
किसने शुरू किया बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी
लाभार्थी बिहार राज्य के सभी किसान
उद्देश्य किसानों को तालाब, पोखर, कुओं का निर्माण, सिंचाई आदि के लिए सब्सिडी प्रदान करना
सब्सिडी राशि 75,500 रूपये तक
योजना पर होने वाला खर्च 24 हजार 524 करोड़ रूपये
योजना की शुरुवात 26/10/2019
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in

जल जीवन हरियाली योजना का उद्देश्य

Jal Jeevan Hariyali Yojana का उद्देश्य यही पर्यावरण को और अधिक महत्व देना और चारो तरफ हरियाली करना हैं। जिससे देश में कृषि उत्पादन बढ़ेगा। जल जीवन हरियाली अभियान का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन में सुधार करना, पर्यावरण को दूषित होने से बचाना, पशु-पक्षियों का जीवन बचाना और देश में अधिक से अधिक हरियाली उपजाऊ करना है। इसके साथ-साथ अधिक से अधिक पेड़ो को लगाना इसका लक्ष्य है क्यूंकि पेड़ो के होने से हम 700 किलो ऑक्सीजन प्राप्त कर सकते है। जिससे हमे साँस लेने में कोई भी परेशानियाँ नहीं आएगी। साथ साथ किसानों की इनकम को दोगुना करकर उनको और अधिक आत्म निर्भर बनाना भी इसका उद्देश्य है। इसके अलावा योजना के अन्तर्गत बारिश के दौरान आने वाले पानी को स्टोर कर के रखा जायेगा ताकि वह सिंचाई के काम आ सके।

जल जीवन हरियाली मिशन के अंतर्गत होने वाले कार्य

जलजीवन हरियाली योजना के अंतर्गत होने वाले कार्यों के बारे में सूचित करने जा रहें हैं। , जैसे की :

  • पौधशाला एवं सघन वृक्षारोपण।
  • सौर ऊर्जा उपयोग को बढ़ावा देना।
  • जल जीवन हरियाली जागरूकता अभियान।
  • भवनों में वर्षा जल संचयन संरचना बनवाना।
  • सार्वजनिक कुंओं को चिन्हित करना उनका जीर्णोद्धार करना।
  • सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं को अतिक्रमण से मुक्त करना।
  • सिंचाई के साधनों जैसे पुराने तालाब, पोखर, आहरों का जीर्णोद्धार करना।
  • वैकल्पिक फसलों ,टिपकन सिंचाई ,जैविक खेती एवं अन्य तकनीकों का उपयोग।
  • नदी ,नालों पर जल संचयन चैक डैम और अन्य जल संचयन संरचनाओं का निर्माण करना।
  • नए जल स्रोतों का निर्माण तथा जिन नदियों में पानी अधिक है उनका पानी कम जल वाले क्षेत्रों तक पहुंचाना।
  • सार्वजनिक चापाकलों , तालाब, पोखर, आहरों,नलकूपों के किनारे सोख्ता या जल संचयन संरचनाओं का निर्माण करना।

जल जीवन हरियाली योजना से मिलने वाले लाभ और विशेषताएं। Benefits and features

हरियाली योजना के लाभ एवं विशेषताओं के बारे में जानने के लिए आप नीचे दिए गए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

योजना के अंतर्गत बिहार राज्य के किसानों को लाभ मिलेगा।
पहाड़ी क्षेत्र में डैम व छोटी नदियों का निर्माण किया जायेगा।
किसानों की मदद से खेतो के लिए सिंचाई का प्रबंध किया जायेगा।
जल जीवन हरियाली योजना के तहत 43.62 लाख पौधे लगाए जायेंगे।
24 हजार 524 करोड़ रुपये का खर्चा सरकार द्वारा योजना हेतु किया जायेगा।
राज्य में ज्यादा से ज्यादा पेड़ो का रोपण करने से पर्यावरण प्रदूषित नहीं होगा।
तालाब का निर्माण कार्य करने के लिए किसानों को सरकार 90% का अनुदान देगी।
राज्य में पेड़ लगाने के साथ ही सिंचाई के लिए बारिस का पानी स्टोर कर के रखा जायेगा।
राज्य में रह रहे किसानों को 75500 रूपए की सब्सिडी की मदद तालाब, कुँवे, व सिंचाई के कार्य के निर्माण हेतु दिए गए है।

Jal Jivan Hariyali Yojana 2023 के लिए पात्रता

  1. आवेदक बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  2. किसान के पास कम से कम 1 एकड़ खेती की सिंचाई के लिए सब्सिडी दी जाएगी।
  3. एक एकड़ से कम भूमि पर सामूहिक रूप से सिंचाई के लिए आवेदन किया जा सकता है।
  4. जल जीवन हरियाली योजना के तहत किसानों को दो वर्गों में बांटा गया है – व्यक्तिगत और सामूहिक ।
  5. व्यक्तिगत श्रेणी में आवेदन करने हेतु आवेदक के पास न्यूनतम एक एकड़ भूमि होनी चाहिए।
  6. वैसे किसान जो इस योजना का लाभ 5 हेक्टेयर से अधिक रकबे में एक साथ लेना चाहते हैं उन्हें वास्तविक लागत की पूरी सब्सिडी सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।

जल जीवन हरियाली योजना में आवेदन कैसे करें ?

Jal Jeevan Hariyali Yojana 2023 Apply Online : जल जीवन हरियाली योजना में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं वो बताई गयी प्रोसेस को फॉलो कर के Online Apply कर सकता हैं।

  1. आवेदक सबसे पहले बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब आपके सामने इस तरह का वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जायेगा।
  3. होम पेज पर आप नीचे जाकर जल जीवन हरियाली के अंदर आवेदन करें पर क्लिक करें।
  4. नए पेज पर आप किसान का समूह या स्वयं किसान में से किसी एक ऑप्शन पर टिक करें।
  5. यदि आप किसान का समूह द्वारा पर टिक करते है तो आपको समूह द्वारा चयनित किसान प्रमुख का रजिस्ट्रेशन नंबर भरना है जो की 13 अंको का होगा।

जल जीवन हरियाली मिशन में आवेदन की स्थिति कैसे देखें ?

सबसे पहले बिहार के कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
इसके बाद आप को वेबसाइट के होम पेज पर कुछ विकल्प दिखेंगे।
यहाँ आप को आवेदन की स्थिति/प्रिंट करें के ऑप्शन पर जाना है। फिर जल जीवन हरियाली आवेदन प्रिंट करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
इस पर क्लिक करते ही आप के स्क्रीन पर अगला पेज खुलेगा जहाँ आप को अपना पंजीकरण नंबर भरना होगा।
साथ ही किसान का समूह या स्वयं किसान में से किसी विकल्प का चुनाव करना होगा।
इसके बाद Search के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
अब आप संबंधित जानकारी को देख सकते हैं और इसे प्रिंट भी करा सकते हैं।

Read Also : Kaushal Vikas Yojana में आवेदन कैसे करे ?

हेल्पलाइन नंबर। Helpline number

यदि आपको कोई भी समस्या है या किसी भी प्रकार की शिकायत है तो आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते है या आप ईमेल ID में ईमेल भेज कर अपनी शिकायतों व परेशानियों के बारे में बता सकते है।

  • टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर : 0612-2233555
  • ईमेल ID : dbtcellagri@gmail.com
FAQs : जल जीवन हरियाली योजना बिहार

1. जल जीवन हरियाली योजना क्या है ?
A- जल जीवन हरियाली योजना बिहार राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई एक योजना है। जिसके अंतर्गत जल संरक्षण तथा वृक्षारोपण को बढ़ावा दिया जाएगा। और साथ ही स्वच्छ व संतुलित पर्यावरण के लिए कार्य किये जायेंगे।

2.जल जीवन हरियाली योजना की शुरुआत कब हुई ?
A- जल जीवन हरियाली योजना की शुरुआत पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के उद्देश्य से बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा की गई है ।

3. जल जीवन हरियाली अभियान बिहार का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
A- इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ व संतुलित पर्यावरण बनाना है ताकि पर्यावरण में सुधार लाया जा सकें।

4. jal jeewan hariyali yojana के लिये आवेदन कैसे कर सकते हैं ?
A- जल जीवन हरियाली योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!